The Good Samaritan Bible Story in Hindi – बच्चों आपने देखा होगा की जब हमें किसी बात पर उलझन होती है और उसे समझने में दिक्कत होती है तो हम अपने बड़ो की मदद लेते है। हम उनसे सवाल करते है और अपनी उलझन को दूर करते है। कई बार हमारे माता-पिता और शिक्षक हमें कुछ समझने के लिए कहानियों की सहायता लेते है। वें हमें कहानियों के माध्यम से चीज़ो को समझते है।
ठीक ऐसा ही जीसस किया करते थे। उनके पास बहुत से लोग अपनी उलझन और दुविधा को दूर करने आया करते और उन्हें अच्छे से समझने के लिए जीसस कहानियों की सहायता लेते जिनमे से एक नेक समारितन की कहानी बहुत ही प्रचलित है। यह कहानी हमें बहुत ही बड़ी सिख देती है। अंत में हम यह भी देखेंगे की इस कहानी से हमें क्या सिख मिलती है। इसीलिए इसे अंत तुक जरूर पढ़े।
जीसस
यह उस समय की बात है जब जैसे जगह-जगह घूम कर ईश्वर का सन्देश लोगों तक पहचानते। जीसस सबसे कहते, “अपने ईश्वर से प्यार करो। ईश्वर तुम्हारे दिल में समाएंगे, तुम्हारे रूह में और तुम्हारे दिमाग में भी समाएंगे। तुम जितना खुद से प्यार करते हो उतना ही अपने पडोसी से प्यार करो। “
बच्चों अगर आपने जीसस की कही हुई बातों को अगर पढ़ा है तो आपने देखा होगा की वे हमेशा ईश्वर से प्रेम करने की बात करते। अपने आस-पास के लोगो से प्रेम करने की बात करते। जीसस कहते दुसरो के प्रति दया की भावना रखो और उनसे प्रेम करो। बच्चों ज़रा सोच के देखो कितना अच्छा होगा ना की सुब एक दूसरे के साथ प्रेम की भावना दिल में रखकर जिए। अगर ऐसा होगा तो यह संसार स्वर्ग जैसा सुन्दर होगा जिसमे हर एक व्यक्ति, पशु, पंछी आदि सुब खुश रहेंगे।
एक दिन एक आदमी जीसस को परखने के लिए उनके पास आया। वह आदमी जानना चाहता था की क्या जीसस सच में एक अच्छे शिक्षक है या नहीं। उस व्यक्ति ने जीसस से एक सवाल पूछा, “मैंने आपके बारे में बहुत सुना हूँ। मैं आपसे यह जानना चाहता हूँ की मैं ऐसा क्या करू जिससे मैं हमेशा के लिए स्वर्ग में जाकर रह सकू?”
“क्या तुमने बाइबिल पढ़ा है ?” जीसस ने उस व्यक्ति से पूछा।
उस व्यक्ति ने कहा, “जी हा, मैंने बाईबल पढ़ा है। “
जीसस ने कहा, “तो बताओ बाईबल में इसके बारे में क्या लिखा है ? तुम इस बारे में क्या सोचते हो? “
“बाईबल में लिखा है की अपने ईश्वर से प्यार करो। ईश्वर को अपनी आत्मा से और अपनी पूरी मजबूती से ईश्वर से प्यार करो। अपने पड़ोसियों से प्यार करो। ” उस व्यक्ति ने कहा।
जीसस ने उस व्यक्ति की बात सुनी और कहा, “बिलकुल सही, अब जाओ और यही करो तुम्हें स्वर्ग में जगह ज़रूर मिलेगा। “
“लेकिन हमारे पडोसी कौन है?” उस व्यक्ति ने जीसस से पूछा।
इसके बाद जीसस ने उस व्यक्ति के सवाल का जवाब देने के लिए एक कहानी सुनाई और वह कहानी थी एक अच्छे समारितन की।
एक अच्छा समारितन
एक समय की बात है एक यहूदी अपने साथ अपने सामन को लेकर एक रस्ते से गुज़र रहा था की तभी अचानक उसके पास कुछ चोर आए और उन्होंने उस यहूदी को खूब मारा और उसके सारे सामान लूट लिए। वह यहूदी बुरी तरह से ज़ख़्मी हो चूका था। वह इतना ज़ख़्मी था की वह उठ भी नहीं सकता था।
कुछ समय बाद एक यहूदी पादरी उसके पास से गुज़री। वह एक धार्मिक इंसान था जो ईश्वर की पूजा करता था। उस पादरी को वहाँ पड़े उस ज़ख़्मी यहूदी की सहायता करनी चाहिए थी। लेकिन वह वहाँ से चला गया। इसके बाद वहाँ से पादरी का सहायक वहाँ से गुज़रा जो की एक यहूदी था। उसने भी उस ज़ख़्मी व्यक्ति की सहायता नहीं की।
बच्चों अगर हम वहाँ होते तो हम उस ज़ख़्मी व्यक्ति को देखकर दुखी होते और किसी भी तरह से उसकी सहायता करने की कोशिश करते।
फिर कुछ देर बाद एक समारितन व्यक्ति वहाँ आया जो फिलिस्तीन की जम्में में रहता था। समारितन और यहूदी आपस में एक दूसरे को दुश्मन माना करते थे। उनकी दुश्मनी बहुत ही पुरानी थी। लेकिन फिर भी उस अच्छे समारितन ने ज़ख़्मी पड़े उस यहूदी की सहायता की।

सब पहले उसने उस ज़ख़्मी यहूदी के ज़ख्म पर पट्टी लगाई और फिर उसे अपने गधे में लाद कर उसे वहाँ से ले गया। समारितन उसे एक ऐसी जगह ले गया जहाँ वह सुरक्षित रह सके। इसके बाद समारितन ने उस वयकति की देखभाल के लिए एक आदमी राखी और उसके इलाज के लिए पैसे भी दिए।
कहानी ख़तम हो जाते ने बाद जीसस ने उस व्यक्ति से पूछा, “तो अब बताओ कौन है तुम्हारे पडोसी?”
अब मज़बूरी में आकर उस व्यक्ति को समारितन का नाम लेना पड़ा जिसे वह अपना दुश्मन मानता था।
“सारे समारितन और वह हर एक व्यक्ति जो ज़ख़्मी है, जो दुःख में है वे सब हमारे पडोसी है। ” उस व्यक्ति ने जीसस से कहा।अब वह व्यक्ति समझ चूका था की उसे क्या करना है।
मोरल ऑफ़ द स्टोरी
इस कहानी से हमें क्या सिख मिलती है ?
इस कहानी से हमें दो बहुत ही बड़ी सिख मिलती है पहला तो यह की हमें ईश्वर से प्रेम करना चाहिए। ईश्वर से सच्चा प्रेम करने वाला व्यक्ति कभी दुसरो का बुरा नहीं कर सकता। ईश्वर के नाम का अर्थ ही है प्रेम।
इस कहानी से हमें दूसरी बात यह पता चलती है की हमें हर एक व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए जो ज़ख़्मी है और जो दुखी है चाहे वह आपका दुश्मन ही क्यों ना हो। हमें किसी की सहायता करते समय यह नहीं देखना चाहिए की व्यक्ति का रंग, जाती और धर्म क्या है ? इस कहानी के माध्यम से जीसस समारितन और यहूदियों को एक साथ लाना कहते थे क्योकि हम सबकी भलाई दुसरो के साथ मिलकर प्रेम के साथ रहने में है।
तो यह थी “The Good Samaritan Bible Story in Hindi” की कहानी। अगर आपको यह अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे। हमारे इस वेबसाइट में और भी अच्छी-अच्छी बाईबल की कहानियाँ मौजूद है जिससे आप ज़रूर पढ़े। यह कहानियाँ ऐसी कहानियाँ है जो आपको एक अच्छा इंसान बनती है और आपके अंदर बदलाव लाती है।
बाईबल हिन्दी कहानियाँ
Ruth and Naomi Bible Story in Hindi
Isaiah and Hezekiah Bible Story in Hindi
Daniel in Lion’s Den Bible Story in Hindi
Noah’s Ark Bible Story In Hindi
Adam And Eve Story For Kids In Hindi
David And Goliath Story In Hindi
मोसेस – Moses Bible Story In Hindi
Jabez Story and Prayer from Bible in Hindi
BIBLE STORIES FOR KIDS IN ENGLISH
David and Goliath Story for kids
The Story of Jabez in The Bible Story About Prayer
Adam and Eve Bible Story For Kids
Noah’s Ark Story For Kids Bible Story
Cain and Abel Story for Kids With Moral
Abraham Story For Kids From The Bible
Jonah and Whale Bible Story for Kids
READ MORE STORIES IN ENGLISH
Interactive Children’s Stories For Church
Best Bedtime Story For Kids With Moral
Dinosaur Bedtime Stories For Kids
Unicorn Bedtime Stories For Kids
The Little King – Story For Kids’ Bedtime
Story For Kids’ Bedtime Aladdin And His Magic Lamp Story
Dojo And The 7 Wonders – Story For Kids’ Bedtime
New Bedtime Stories Of Princess In Hindi
Bedtime Detective Stories For Kids
STORIES IN HINDI
10+ Short Story For Kids In Hindi – Bacchon Ki Kahaniyan
ड़ोजो और 7 अजुबें – Story For Kids In Hindi
अलादीन का जादुई चिराग-Story For Kids In Hindi