Ruth and Naomi Bible Story in Hindi – एलीमेलेक और नाओमी पति-पत्नी थे जो इजराइल के बेथलेहम में रहा करते थे। दोनों के दो बेटे थे जिनमे से एक का नाम महलों और दूसरे का नाम चिलिओन था। बेथलेहम में आए सूखे की वजह से उन्हें वह जगह छोड़कर पास के देश मुआब में जाकर बस गए। वहाँ महलों ने रुथ से शादी की और चिलिओन ने ओरपह से शादी की। लेकिन दुःख की बात यह थी की नाओमी, रुथ और ओरपह के पतियों की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद क्या हुआ यह हम इस कहानी के माध्यम से जान सकते है।
रुथ और नाओमी
कई वर्षों पूर्व मुआब देश में नाओमी नामक एक महिला रहती थी। वह अपनी बहुओं रुथ और ओरपह के साथ रहती थी। उसके पति और पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी।
रुथ को इस बात की चिंता थी कि उनकी दोनों बहुएँ रुथ और ओरपह विधवा थी और वें दोनों इस तरह से पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती थी सकती थी इसीलिए एक दिन नाओमी रुथ और ओरपह से कहती है, “तुम दोनों बहुत अच्छी जो और तुम इस तरह से विधवा बनकर नहीं रह सकती। अपनी माता-पिता के पास जाओ और दूसरी शादी करो। अपना जीवन फिर से शुरू करो। “
नाओमी की बात सुनकर ओरपह मान जाती है लेकिन वहीं दूसरी तरफ रुथ उसकी बात को नहीं मानती और वह नाओमी के साथ रहने की जिद करती है।
इसी बात पर नाओमी रुथ से कहती है, “तुम यहाँ क्या करोगी? मैं वापस बेथलेहम जाने वाली हूँ। तुम मेरे साथ नहीं आ सकती। “
“मैं आपके साथ क्यों नहीं आ सकती? मैं आपके साथ रहना कहती हूँ और आपके साथ बेथलेहम जाना कहती हूँ,” रुथ ने नाओमी से विनती की।
नाओमी ने रुथ से कहा, “तुम मोआब देश की हो और बेथलेहम इजराइल में है वहाँ तुम्हें एक विदेशी बनकर रहना पड़ेगा। लोग तुम्हारे साथ कैसा बर्ताव करेंगे यह मैं नहीं जानती। इसीलिए तुम वहाँ मेरे साथ नहीं आ सकती। “
नाओमी की बात सुनने के बाद भी रुथ मानने को तैयार नहीं थी। वह नाओमी के साथ रहना चाहती थी। जैसे-तैसे रुथ ने नाओमी का मन लिया और वह दोनों बेथलेहम की लिए रवाना हो चली। दोनों ने बहुत ही लम्बा सफर तय किया और रास्ते में उन्होंने नेबो पर्वत भी देखा जहा से मोसेस ने कनान देश देखा था।
मोसेस एक नबी(पैगम्बर जो ईश्वर का सन्देश लोगो तक पहुँचता है। ) था जिसने मिस्त्र के हिब्रू लोगो को ज़ालिम फेरों से आज़ाद करवाया था।
अगर आपने मोसेस की कहानी नहीं पढ़ी तो आप उसे यहाँ से पढ़ सकते है – मोसेस – Moses Bible Story In Hindi
मोआब से बेथलेहम तक के रास्ते में नाओमी ने रुथ को इजराइल की कहानियाँ सुनाई।
रुथ और नाओमी बेथलेहेम में
नाओमी बेथलेहेम की ही रहने वाली थी। वहाँ पहुंचते ही लोग नाओमी को पहचान चुके थे। बेथलेहम के लोंगो ने दोनों का खूब ख्याल रखा और उन्हें खाने के लिए कहना भी दिया। लेकिन दोनों दुसरो पर आश्रित नहीं रह सकते थे इसीलिए एक दिन रुथ ने नाओमी से कहा, “माँ हम दोनों इस तरह से दुसरो पर आश्रित नहीं रह सकते। हमें खुद कुछ करना होगा। “
“तुम्हारी बात सही है रुथ। हम हमेशा के लिए अपने पडोसी पर निर्भर नहीं रह सकते। लेकिन हम क्या करेंगे जिससे हम अपना पेट पाल सके ?” नाओमी से रुथ से कहा।
यह सुनकर रुथ ने जवाब में कहा, “अभी कटाई का मौसम आने वाला है। खेतों में फसल की कटाई के लिए लोगों की आवश्यकता होगी। मैं खेतों में कटाई का काम कर लुंगी। “
रुथ की ऐसी बात सुनकर नाओमी उदास होकर बोली, “बेटी मैं कैसे अपनी बहु को किसी अजनबी के यहाँ काम पर भेज सकती हूँ ? लोग तुम्हें अजनबी समझ कर तुम्हारा अपमान करेंगे। हमें कुछ और काम करना होगा। “
लेकिन रुथ ने बड़े प्यार से और सूझबूझ के साथ नाओमी को समझाया की इस काम में शर्माने की कोई ज़रूरत नहीं है। वह तो मेहनत करके अपना पेट पालना चाहते है। इसमें कोई बुराई नहीं है।

रुथ के समझने के बाद नाओमी मान जाती है। इसके बाद रुथ खेतो में जाकर काम करने लग जाती है। रुथ खेतो में फसल की कटाई का काम करती और अनाज की बालियां बिनती। रुथ बड़ी ईमानदारी और सच्ची लगन के साथ खेतों में काम करती।
Also Read – Noah’s Ark Bible Story In Hindi
बोअज़ और रुथ
रुथ जिस खेत में काम करती वह खेत बोअज़ का था। बोअज़ सामन और उसकी पत्नी रहब का बेटा था। वह बेथलेहम का एक अमीर ज़मींदार था और वह नाओमी का रिश्तेदार भी था।
एक दिन बोअज़ अपने खेत में कटाई का काम देखने आया था। वहाँ उसने रुथ को देखकर अपने कर्मचारी से पूछा, “वह महिला कौन है? उसे मैंने पहले कभी नहीं देखा।”
कर्मचारी ने बोअज़ को जवाब दिया, “मालिक, वह रुथ है मोआब की रहने वाली। वह महलों(रुथ का पति जो मोआब में मारा गया था) की पत्नी है और नाओमी की बहु है। वह अपना सबकुछ छोड़ कर नाओमी के साथ आई है और वह बड़ी ईमानदार है जो खेतों में मन लगाकर काम करती है। आप शायद नाओमी को अच्छे से जानते होंगे ?”
“है मैं नाओमी को जनता हूँ वह मेरी रिश्तेदार है और एलीमेलेक की पत्नी है।” बोअज़ ने अपने कर्मचारी से कहा।
नाओमी के बारें में जानकर बोअज़ बहुत प्रसन्न था। ऐसे में बोअज़ रुथ के पास जाकर बातें करने लगा। बोअज़ ने उसका नाम पूछा। उससे कहा की नाओमी खेत में रखे हुए पानी को पी सकती है और यहाँ बिना किसी परेशानी के काम कर सकती है। बोअज़ ने रुथ को खाने के लिए और नाओमी के लिए रोटियां भी दी। बोअज़ अच्छे से नाओमी से पेश आ रहा था।

रुथ ने बोअज़ के खेतो में काम किया। वह दिन में खेतो में काम करती और रात को वह गरीबों के लिए कपड़े सिलती।
दुनिया भर में अच्छी फसल कटाई के बाद लोग जश्न मनाते है कई जगहों पर इसे त्यौहार की तरह मनाते है। वैसा ही जश्न बेथलेहम में भी मनाया जाता था। त्यौहार के अवसर पर बेथलेहम में जश्न का आयोजन हुआ था। जिसमे रुथ अच्छे से तैयार होकर जश्न में शामिल होने गई थी। जश्न में बोअज़ ने रुथ को देखा और वह उसकी खूबसूरती को देखकर आकर्षित हो गया। इसके बाद बोअज़ ने निर्णय लिया की वह रुथ से शादी करेगा।
बोअज़ शादी के लिए नाओमी से बात करने जाता है। वहाँ जाकर बोअज़ नाओमी से कहता है, “अगर आपको कोई आपत्ति नहीं है तो मैं आपकी बेटी रुथ से शादी करना चाहता हूँ। आप मुझे आज्ञा दें की मैं रुथ से शादी कर सकू।”
यह सुनका नाओमी खुश हुई और उसने बोअज़ से कहा, “मैं खुश हूँ की तुम रुथ से शादी करना चाहते हो। मैं तो यही चाहती की तुम रुथ से शादी करो। लेकिन हमारे परंपरा अनुसार मेरे भाई का पुत्र इसका अधिकारी होगा। जबतक वह मन नहीं करता तबतक तुम उससे शादी नहीं कर सकते। “
ऐसी बात जानकर बोअज़ नाओमी के भाई का पुत्र से बाद करके रुथ से शादी की अनुमति ले लेता है।
इसके बाद बोअज़ रुथ से शादी कर अपनी आगे की ज़िन्दगी जीता है।
तो यह थी रुथ और नाओमी की कहानी जिसे बच्चों के लिए लिखा गया है। अगर आपको यह कहानी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
बाईबल हिन्दी कहानियाँ
Daniel in Lion’s Den Bible Story in Hindi
Noah’s Ark Bible Story In Hindi
Adam And Eve Story For Kids In Hindi
David And Goliath Story In Hindi
मोसेस – Moses Bible Story In Hindi
Jabez Story and Prayer from Bible in Hindi
BIBLE STORIES FOR KIDS IN ENGLISH
David and Goliath Story for kids
The Story of Jabez in The Bible Story About Prayer
Adam and Eve Bible Story For Kids
Noah’s Ark Story For Kids Bible Story
Cain and Abel Story for Kids With Moral
Abraham Story For Kids From The Bible
Jonah and Whale Bible Story for Kids
READ MORE STORIES IN ENGLISH
Interactive Children’s Stories For Church
Best Bedtime Story For Kids With Moral
Dinosaur Bedtime Stories For Kids
Unicorn Bedtime Stories For Kids
The Little King – Story For Kids’ Bedtime
Story For Kids’ Bedtime Aladdin And His Magic Lamp Story
Dojo And The 7 Wonders – Story For Kids’ Bedtime
New Bedtime Stories Of Princess In Hindi
Bedtime Detective Stories For Kids
STORIES IN HINDI
10+ Short Story For Kids In Hindi – Bacchon Ki Kahaniyan
ड़ोजो और 7 अजुबें – Story For Kids In Hindi
अलादीन का जादुई चिराग-Story For Kids In Hindi
लिली और भगवान-Story For Kids In Hindi
Nice