Daniel in Lion’s Den Bible Story in Hindi – यह कहानी उस समय की है जब बेबीलोन के राजा डेरियस हुआ करते थे। राजा डेरियस को अपने लोगों की बहुत चिंता थी। वें चाहते थे की उनके प्रजा के लोग अच्छे से रहे ओर उनके देश में सब खुश रहे। इसके लिए राजा ने निर्णय लिया की वें 120 सुपरवाईजर और गवर्नर नियुक्त करेंगे जो उनके प्रजा की देखभाल करेंगे।
लेकिन राजा के सामने यह दुविधा थी की 120 सुपरवाईजर और गवर्नर को चुनने का काम राजा किसको देते। ऐसे काम के लिए उन्हें एक अच्छा और ईमानदार व्यक्ति चाहिए था।
Daniel in Lion’s Den Bible Story in Hindi
डेनिएल एक ईमानदार आदमी
डेरियस के उस देश में डेनिएल नाम का एक व्यक्ति रहता था। डेनिएल बहुत ही धार्मिक व्यक्ति था जो ईश्वर पर विश्वास करता था। डेनिएल अपने ईश्वर से प्रेम करता और उनसे हमेशा प्रार्थना करता। वह दिन मे 3 बार प्रार्थना करता। ऐसा एक भी दिन नहीं बीतता जिसमे डेनिएल ने प्रार्थना ना की हो। चाहे कुछ भी हो जाए वह प्रार्थना जरूर करता था।
राजा ने डेनिएल के बारें में सुना और उन्होंने 120 सुपरवाईजर और गवर्नर चुनने का काम डेनिएल और दो अन्य व्यक्तियों को दिया। उन दो व्यक्तियों को यह बात पसंद नहीं आया की डेनिएल जैसा आम आदमी उनके साथ काम करेगा।
डेनिएल बड़ी ईमानदारी और सच्ची लगन के साथ अपना काम करता। डेनिएल की इमानदारी को देख राजा बहुत प्रसन्न हुए और उन्होने डेनिएल को राज्य को सम्भालने की जिम्मेदारी दे दी।
राजा के इतने करीब जाता देख लोग डेनिएल से जलने लगे थे। उन्होने डेनिएल को किसी भी हाल में हटाने का सोचा। वें मिलकर डेनिएल की कमियाँ खोजने लगे। सबने खुब कोशिश की कि वें डेनिएल की कमियाँ और गलतियाँ खोज सके। लेकिन किसी को भी उसकी एक गलती भी नही मिली क्योंकि वह जो भी करता मन लगाकर ईमानदारी के साथ करता।
अन्य सुपरवाईजर और गवर्नर मिलकर डेनिएल के खिलाफ साजिश करने लगे। सुपरवाईजर और गवर्नर राजा डेरियस के पास आए और दोनों ने राजा से कहा, “राजा डेरियस की जय हो, राजा डेरियस हम इस देश में कुछ ऐलान करवाना चाहते हैं जो हमारे लिए बहुत ही अच्छा है और यह हमारे लिए फायदेमंद होगा। “
“तो क्या ऐलान करवाना चाहते हो मुझे विस्तार से बताओ मुझे समझाओ कि आखिर यह क्या है?” राजा ने कहा।
Noah’s Ark Bible Story In Hindi
डेनिएल को फसाने की साजिश
अधिकारियों ने राजा से कहा “हे राजा आपके इस देश के सारे सुपरवाइजर, गवर्नर, लूटिनेंट गवर्नर सब चाहते हैं कि अगले 30 दिनों तक आपके अलावा कोई भी ईश्वर से प्रार्थना ना करें। हमारा आपसे अनुरोध है कि आप ऐसा ऐलान कराएं हमें लगता है कि ऐसा करना बिल्कुल सही होगा। अगर कोई भी आपकी इस आदेश का पालन ना करें और ईश्वर से प्रार्थना करें तो उसे शेर की गुफा में डाल दिया जाए। “
राजा ने सबकी बात सुनी और राजा ने निर्णय लिया कि वह ऐसा ही करेंगे और उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रमाण पत्र पर दस्तखत कर देंगे जिससे यह कानून बन जाएगा। राजा के दस्तखत के बाद पूरे देश में यह कानून बन गया। अब राजा के अलावा कोई भी ईश्वर से प्रार्थना नहीं कर सकता था।
यह खबर डेनियल के पास पहुंची डेनियल सोचने लगा कि राजा ऐसा आदेश कैसे दे सकते हैं? ऐसा कौन है जो ईश्वर से बिना प्रार्थना किए जी सकता है? ईश्वर से प्रार्थना करना तो सबका अधिकार है।
लेकिन डेनियल सजा की चिंता किए बगैर ही अगले दिन उठकर ईश्वर से प्रार्थना करने लगा जैसा कि वह पहले भी किया करता था क्योंकि ईश्वर से प्रार्थना किए बगैर वह जी ही नहीं सकता था।
डेनियल को प्रार्थना करते हुए सबने देखा और सब सोचने लगे कि डेनियल आखिर ऐसा कैसे कर सकता है? राजा ने तो नियम बना रखा है कि अगले 30 दिनों तक कोई भी ईश्वर से प्रार्थना नहीं करेगा। लेकिन फिर भी डेनियल ऐसा कर रहा था। यह बात राजा तक पहुंची कि डेनियल राजा के आदेश के बिना ही प्रार्थना कर रहा है।
Adam And Eve Story For Kids In Hindi
शेर की गुफा में डेनिएल
अन्य सुपरवाइजर और गवर्नर मन ही मन खुश होने लगे थे कि उनकी तरकीब काम कर रही है और डेनियल फसने वाला है। मोके का फायदा उठाकर उन्होंने राजा से जाकर कहा, “राजा आपने एक नियम बनाया था कि आपके अलावा अगले 30 दिनों तक कोई भी ईश्वर से प्रार्थना नहीं कर सकता। लेकिन किसी ने यह नियम तोड़ दिया है और वह व्यक्ति है डेनियल। नियम के अनुसार अब उससे शेर की गुफा में डालना होगा। “
यह बात सुनकर राजा बहुत ही परेशान हो गए और उन्हें यह समझ में आ गया था कि यह किसी की चाल है और वह यह सोचने लगे कि डेनियल तो एक सज्जन आदमी है वह उसे सज़ा कैसे दे सकता हूँ?
राजा की चिंता बढ़ चुकी थी राजा पूरी रात भर यह सोचते रहे कि वह डेनियल को कैसे बचाएंगे लेकिन उन्हें कोई भी रास्ता दिखाई नहीं दिया। अगले दिन सुपरवाइजर और गवर्नर आकर राजा से कहने लगे कि अब राजा को डेनियल को सजा देनी होगी। अब डेनियल को शेर की गुफा में जाना होगा।
राजा ने डेनियल को सभा में बुलाया और दिल में पत्थर रखकर आदेश दिया कि डेनियल को शेर की गुफा में डाल दिया जाए। राजा के आदेश के तुरंत बाद सैनिक आकर डेनियल को गुफा की ओर ले चले और उसे गुफा में डाल दिया। उस गुफा में बहुत सारे खूंखार शेर रहा करते थे।
डेनियल को गुफा के अंदर डालने के बाद गुफा के मुंह को बड़े से पत्थर से ढक दिया गया ताकि डेनियल वहां से बाहर ना आ सके। गुफा के मुंह को पत्थर से ढकने के बाद उस पत्थर पर शाही मुहर लगा दी गई ताकि कोई बाहर से डेनियल को बचाना सके।
डेनियल को गुफा में डालने के बाद राजा की नींद ही उड़ चुकी थी। राजा उस रात डेनियल की बात सोच सोच कर बहुत ही चिंतित हो रहे थे। चिंता की वजह से वे उस रात सो भी नहीं सके। अगले दिन सुबह होते ही तुरंत राजा डेनियल को देखने के लिए गुफा की ओर चल पड़े।
राजा गुफा के बाहर से ही चलाने लगे, “डेनियल! डेनियल! क्या तुम जिंदा हो ?अगर तुम जिंदा हो तो आवाज दो मैं जानना चाहता हूं कि तुम अंदर क्या कर रहे हो? डेनियल अगर तुम जिंदा हो तो मुझे आवाज दो। “
“राजा की जय हो, मैं अंदर ठीक हूं मेरे राजा रात के समय ईश्वर के फरिश्ते आए थे और उन्होंने शेर को को रोककर रखा था ताकि वह मुझ पर हमला ना कर सके। ईश्वर ने मुझे बचाया है ताकि आप जान सके कि मैं निर्दोष हूं मुझे फसाया गया है। मैंने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो आप के विपरीत हो। मैंने सारा काम ईमानदारी के साथ किया है, ” डेनियल ने गुफा के अंदर से राजा से कहा।
राजा का नया फरमान
डेनियल की आवाज को सुनकर राजा बहुत ही खुश थे उन्होंने तुरंत ही अपने सैनिकों से डेनियल को बाहर निकालने का आदेश दिया। जब डेनियल बाहर आया तो राजा ने देखा कि उसके ऊपर एक भी खरोच नहीं थी।
इसके बाद राजा ने उन लोगों को सजा सुनाई जिन्होंने डेनियल को फसाया था राजा ने उन्हें शेर की गुफा में डालने का आदेश दिया।
इसके बाद राजा ने एक नया फरमान जारी किया कि इस देश का कोई भी व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा हर एक को ईश्वर से प्रार्थना करने का अधिकार है उन्हें ईश्वर से प्रार्थना करने के लिए कोई भी नहीं रोक सकता।
बाईबल हिन्दी कहानियाँ
Noah’s Ark Bible Story In Hindi
Adam And Eve Story For Kids In Hindi
David And Goliath Story In Hindi
मोसेस – Moses Bible Story In Hindi
Jabez Story and Prayer from Bible in Hindi
BIBLE STORIES FOR KIDS IN ENGLISH
David and Goliath Story for kids
The Story of Jabez in The Bible Story About Prayer
Adam and Eve Bible Story For Kids
Noah’s Ark Story For Kids Bible Story
Cain and Abel Story for Kids With Moral
Abraham Story For Kids From The Bible
Jonah and Whale Bible Story for Kids
READ MORE STORIES IN ENGLISH
Interactive Children’s Stories For Church
Best Bedtime Story For Kids With Moral
Dinosaur Bedtime Stories For Kids
Unicorn Bedtime Stories For Kids
The Little King – Story For Kids’ Bedtime
Story For Kids’ Bedtime Aladdin And His Magic Lamp Story
Dojo And The 7 Wonders – Story For Kids’ Bedtime
New Bedtime Stories Of Princess In Hindi
Bedtime Detective Stories For Kids
STORIES IN HINDI
10+ Short Story For Kids In Hindi – Bacchon Ki Kahaniyan
ड़ोजो और 7 अजुबें – Story For Kids In Hindi
अलादीन का जादुई चिराग-Story For Kids In Hindi
लिली और भगवान-Story For Kids In Hindi