सोने का अंडा कहानी हिंदी में – Golden Eggs Story in Hindi. यह कहानी एक किसान की है जो अपनी पत्नी के साथ अपने घर में रहा करता था। वह दोनों बहुत ही मेहनती थे जिनके पास एक छोटा सा खेत था जहां दोनों मिलकर खेती किया करते थे लेकिन उन्हें अपने मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलता था। उनकी फसल अच्छी नहीं होती थी। इस वजह से उनका जीवन गरीबी में व्यतीत हो रहा था। इस गरीबी से बचने के लिए उस किसान ने सोचा कि वह अब मुर्गियों के अंडे बेचकर पैसे कमाएगा। मुर्गियों को रखने के लिए दोनों ने पहले अपने घर में मौजूद ज़मीन पर एक बाड़ा बनाया जहां वे उन मुर्गियों को रख सकते थे।

बाड़ा बना लेने के बाद वह किसान बाजार गया और वहां से कुछ मुर्गियों को खरीद कर ले आया। मुर्गियों को वह बाडे में रख दिया और उन्हें खाने के लिए कुछ दाने दिए। किसान और उसकी पत्नी ने मुर्गियों का ख्याल रखना शुरू कर दिया। अगले दिन दोनों ने उठकर देखा की अंडों में एक अंडा सोने का था। सोने का अंडा देखकर वे दोनों बेहद खुश थे। वह किसान उस सोने का अंडा लेकर एक जौहरी के पास गया और उसे अच्छी कीमत में बेच दिया।

अगले दिन भी उन्हें अन्य अंडों के साथ एक सोने का अंडा मिला। यह देखकर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि सोने का अंडा कौन सी मुर्गी दे रही है? ऐसे में दोनों ने निर्णय लिया कि वे रात भर मुर्गियों की निगरानी करेंगे और पता लगाएंगे कि कौन सी मुर्गी सोने का अंडा दे रही है? रात भर निगरानी करने के बाद उन्हें पता चल गया कि सोने का अंडा देने वाली मुर्गी कौन सी है। दोनों ने उस मुर्गी को अलग कर दिया और उसे अच्छे से पालने लगे। वे दोनों मिलकर उस मुर्गी का अच्छा ध्यान रखते थे।

स्टॉक मार्केट से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं

लेकिन एक दिन किसान की पत्नी सोचने लगी की कब तक वे दोनों एक-एक सोने का अंडा इकट्ठा करते रहेंगे? किसान की पत्नी को जल्द से जल्द धनवान बनना था। ऐसे में वह अपने पति, किसान के पास गई और उसे बोली, “हम रोज एक-एक सोने का अंडा इकट्ठा करते हैं लेकिन हम कब तक ऐसा करेंगे? मेरे पास इससे भी अच्छा एक सुझाव है जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।”

यह सुनते ही किसान अपनी पत्नी से बोला, “अगर ऐसी बात है तो मुझे जल्दी बताओ।”

पत्नी ने कहा, “हम इस मुर्गी का पेट काटकर इसके अंदर जितने भी सोने के अंडे है उसे निकालकर इकट्ठा बेच सकते हैं और एक साथ ढेर सारा धन कमा सकते हैं। इससे हम बहुत अमीर बन जाएंगे और फिर हमें कभी भी धन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।”

यह सुनते ही किसान भी लालच में आ गया और अपनी पत्नी से बोला, “तुम्हारा यह सुझाव बहुत ही अच्छा है। मैं अभी तुरंत बाजार जाकर एक चाकू लेकर आता हूं और फिर उस चाकू से हम इस मुर्गी का पेट काटेंगे। हम मुर्गी के पेट से सारा सोने का अंडा निकाल लेंगे।” यह कहकर वह किसान बाजार चला गया और वहां से एक चाकू खरीद लाया।

रात होते ही दोनों ने मिलकर उस चाकू के सहारे मुर्गी का पेट काट दिया। मुर्गी का पेट काटते ही उन्होंने देखा कि वह एक साधारण मुर्गी की तरह ही था और उसके पेट के अंदर कोई भी सोने का अंडा नहीं था। यह देखकर दोनों बेहद अफसोस करने लगे और अंत में वे दोनों अपना सर पकड़ कर जमीन में बैठ गए। दोनों को अपने लालच का खूब पछतावा हुआ। सोने का अंडा कहानी हिंदी में – Golden Eggs Story in Hindi.

स्टॉक मार्केट से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी से कुछ प्रश्न

सोने का अंडा कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए। ज्यादा लालच करने से हमारे पास जो भी है हम उसे भी गवा सकते हैं। अगर हम इस कहानी की बात करें तो किसान और उसकी पत्नी को रोज सोने का अंडा मिलता था लेकिन ज्यादा लालच में आकर अब उन्हें एक भी सोने का अंडा नहीं मिलने वाला। इसीलिए हमें लालच नहीं करना चाहिए। लालच बुरी बला है।

किसान और उसकी पत्नी कैसा जीवन जी रहे थे?

किसान और उसकी पत्नी का जीवन बहुत ही दुखद था क्योंकि उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने में बहुत संघर्ष करना पड़ रहा था। उनके पास पर्याप्त धन नहीं था।

अपने जीवन को अच्छे से चलाने के लिए और ज्यादा धन कमाने के लिए किसान ने क्या करने का सोचा?

अपने जीवन को अच्छा करने के लिए और ज्यादा धन कमाने के लिए किसान ने अंडा बेचने का सोचा। वह कुछ मुर्गियां बाजार से खरीदकर लाया ताकि वह उनके अंडों को बेच सकें और अतिरिक्त धन कमा सके।

कितनी मुर्गी सोने का अंडा दे रही थी?

खरीदे हुए मुर्गियों में से सिर्फ और सिर्फ एक मुर्गी सोने का अंडा दे रही थी।

किसान की पत्नी ने किस वजह से मुर्गी के पेट को काटने का सोचा?

किसान की पत्नी के अंदर लालच घर कर गया था। वह एक साथ अत्याधिक धन कमाना चाहती थी। इसके लिए उसने सोचा कि मुर्गी के पेट में ढेरों सोने के अंडे होंगे। इस वजह से उसने मुर्गी के पेट को काटने का सोचा।

कहानी के अंत में दोनों को किस बात की सजा मिली?

कहानी के अंत में दोनों को इस बात की सजा मिली की वे दोनों अत्यधिक लालच कर रहे थे और लालच का फल बुरा होता है।

सोने का अंडा कहानी पीडीएफ Golden Eggs Story in Hindi PDF Free Download

आप चाहे तो इस कहानी का पीडीएफ मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इस कहानी के पीडीएफ को मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

स्टॉक मार्केट से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं

Moral Stories in Hindi With Moral

  1. एक शेर मांस – A Pound Of Flesh Story in Hindi
  2. सुनहरे गोबर की कथा Tale Of The Golden Droppings Story In Hindi
  3. नेवला और ब्राह्मण की पत्नी की कहानी The Brahmani & The Mongoose Story In Hindi
  4. बूढ़ा आदमी, युवा पत्नी और चोर Budha Aadmi Yuva Patni Aur Chor Story In Hindi
  5. संगीतमय गधा The Musical Donkey In Hindi
  6. ब्राह्मण, बकरी और तीन ठग The Brahmin & Three Crooks Story In Hindi
  7. साधु और चूहे की कहानी The Hermit And The Mouse Story In Hindi
  8. कुम्हार की कथा The Potter Story In Hindi
  9. धूर्त बिल्ली का न्याय की कहानी Billi Ka Nyay Story In Hindi
  10. ब्राह्मण और सांप की कहानी Brahman Aur Sanp Ki Kahani
  11. Short Story in Hindi With Muhavare
  12. साहसी बकरी की कहानी Brave Goat Story in Hindi
  13. दो सांपों की कहानी Two Snakes Story In Hindi
  14. गौरैया और बंदर की कहानी Monkey And Bird Story In Hindi
  15. राजा और मूर्ख बंदर The King and the Foolish Monkey Story in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *